काली घटा और भारी बारिश के बीच निकली महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा, चांपा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़…

0
10

वासु सोनी चांपा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के जगन्नाथ मठ और पढ़ी घाट से महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। जगन्नाथ मंदिर से रथ को सजाकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा को बैठाकर रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में नगर के श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया। पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक उल्लास से शहर भक्तिमय हो उठा।

यह रथयात्रा श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए सदर बाजार तक पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भोग, भंडारा एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं, युवाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ने चांपा में आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का संदेश दिया। देशभर की तरह चिरमिरी में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।

हटवारा सेवा समिति ने किया भव्य स्वागत, फोड़े पटाखे, बांटे मालपुआ प्रसाद

रथयात्रा को लेकर नगर के हटवारा सेवा समिति के सदस्य और भक्तों ने मिलकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बड़े दाऊ बलभद्र भैया का स्वागत पटाखे फोड़ते हुए और मालपुआ प्रसाद का वितरण कर किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here