सात दिनों से लगातार चल रहे श्रीराम नाम सप्ताह का कल होगा हरि बोल… भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंच रहे श्रद्धालु… 

0
10

वासु सोनी चांपा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के हटवारा चैक में श्रीराम नाम सप्ताह का आयोजन चल रहा है। जिसका 24 अगस्त को हरि बोल के साथ समापन होगा। सप्ताह भर तक चलने वाले इस आयोजन में नगर का माहौल श्रीराम मय रहता है।

आपको बता दें कि नगर के कंसारी समाज सहित अन्य समाज के लोग एक साथ मिलकर श्रीराम नाम सप्ताह का आयोजन करते हैं। वहीं बीती शाम प्रभु श्रीराम को याद करते हुए हटवारा सहित आसपास के भक्तगण महाआरती और छप्पन भोग में शामिल हुए। महाआरती और छप्पन भोग में जिले और नगर के जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। श्रीराम नाम सप्ताह में आयोजित विशेष महाआरती का मनोरम दृश्य भक्तगणों को आकर्षित कर रहा था। वहीं छप्पन भोग लेने भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।

अन्य राज्यों से पहुंचते है कीर्तन मंडली के लोग

सप्ताह भर तक चलने वाले श्रीराम सप्ताह में शामिल होने नगर सहित आसपास के स्थानो और अन्य राज्यों से भी कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया जाता है। खासतौर पर उड़ीसा से आने वाली कीर्तन मंडलियो को देखने रात भर भक्त बैठे रहते है। वहीं एक सप्ताह तक दिन रात प्रभु श्रीराम के नाम का जाप भक्तगणों द्वारा किया जाता है।

प्रतिदिन चल रहा भंडारा

श्रीराम नाम सप्ताह के प्रारंभ से ही समिति और कंसारी समाज के द्वारा बाहर से आए कीर्तन मंडली और नगर के भक्तगणो लिए भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया जाता है। जो निरंतर सात दिन तक जारी रहता है। नगर के भक्तगण, जनप्रतिनिधि सहित तमाम लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पहुंचते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here