इंडोनेशिया के बाली द्वीप में स्थित गरूण विष्णु केंकाना स्मारक स्थल के तर्ज पर बन रहा गणेश पंडाल… 11 दिनोे तक बिखरेगी भक्ति की छटा

0
10

वासु सोनी चांपा। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी चांपा नगर में गणेश की धूम देखने को मिलेगी। चांपा नगर के हर गली मोहल्ले में भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान की जाएगी, वहीं 11 दिनों तक नगर का माहौल भक्तिमय होने वाला है। पिछले वर्ष श्री सिद्धीविनायक समिति चांपा द्वारा भगवान तिरूपति बालाजी की भव्य प्रतिमा और साज सज्जा चांपा नगर सहित प्रदेश में आकर्षण का केन्द्र थी। वहीं इस वर्ष भी श्री सिद्धीविनायक समिति चांपा द्वारा कलकत्ता के प्रसिद्ध कारीगरों को बुलाकर इंडोनेशिया के बाली द्वीप में स्थित गरूण विष्णु केंकाना स्मारक स्थल के तर्ज पर भव्य आकर्षक पंडाल और प्रतिमाएं विराजमान होने वाली है, जो नगर सहित प्रदेश में आकर्षण का केन्द्र बनेगी।

क्या है जीडब्ल्यूके स्मारक स्थल…

इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर उनगासान, बाडुंग में स्थित एक विशाल सांस्कृतिक पार्क और हिन्दु भगवान विष्णु व उनके वाहन गरूण को समर्पित एक भव्य स्मारक स्थल है। जहां भगवान विष्णु को उनके वाहन गरूड़ पक्षी पर सवार दिखाया गया है। यह दुनिया की सबसे उंची मूर्तियों में गिनी जाती है।

थर्माेकोल और फोम से बन नही प्रतिमाएं…

कलकत्ता से आए कारीगरों और उनकी टीम ने मात्र तीन दिन में ही पंडाल के सामने बनने वाले भव्य मूर्तियों को तैयार कर दिया है। वहीं पंडाल के लिए अन्य आकर्षक डिजाइन भी लगातार तैयार किए जा रहे है। कारीगरों ने बताया कि जितनी तेज गति से थर्मोकोल और फोम को काटकर प्रतिमाएं और डिजाइन बनाई जा रही है कुछ ही दिनों में पूरे पंडाल का सेट तैयार हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here