
वासु सोनी चांपा। वर्तमान समय में अपने वादों पर खरा उतरना बहुत ही मुश्किल काम है लेकिन चांपा वार्ड 6 के पार्षद संजय सोनी अपने किए वादों को पूरा करने एक बार फिर वार्डवासियों को पूरी धाम की यात्रा पर ले जा रहे है।
आपको बता दें कि चांपा नगर पालिका चुनावी वर्ष में वार्ड 6 के पार्षद संजय सोनी ने चुनाव जीतने पर वार्डवासियों सहित नगर वासियों को निःशुल्क तीर्थयात्रा पर अपने स्वयं के खर्च पर ले जाने कि बात कही थी। जिसमें चुनाव जीतने के बाद वार्ड 06 के निवासियों को प्रयागराज, अयोध्या सहित अन्य स्थानों की तीर्थयात्रा पर ले गए थे। उसी कड़ी में एक बार फिर नगर और वार्ड वासियों को पूरी धाम तीर्थयात्रा पर 03 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे 52 यात्रियों के साथ सड्डू चौक चांपा स्थित मान्या भवन से हरि झंडी दिखाकर बस को रवाना किया जाएगा।
स्वयं के खर्च पर करवा रहे तीर्थयात्रा
पार्षद संजय सोनी ने बताया कि उनके द्वारा नगर और वार्डवासियों को तीर्थयात्रा पर ले जाने के लिए बस के माध्यम से और उनके खाने की पूरी व्यवस्था कर यात्रा पर भेजा जाता है। पार्षद संजय सोनी अपने प्रतिनिधियों की टीम बनाकर तीर्थयात्रियों की सेवा में भेजते है। जिससे उन्हें रास्ते में किसी भी प्रकार को परेशानी ना हो। समय मिलने पर वे स्वयं ही तीर्थयात्रियों की सेवा करने निकल पड़ते है। अपने निजी कार्यों के साथ तीर्थयात्रा कराना पुण्य का कार्य माना जाता है। इसी उद्देश्य से पार्षद संजय सोनी अपने राजनीतिक, व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ साथ सांस्कृतिक जिम्मेदारी को भी आगे बढ़ा रहे है।


