ग्राम कुरदा में ग्राम सभा का आयोजन एवं पोषण मिलन उत्सव

0
5

जांजगीर चांपा। 02 अक्टूबर को ग्राम पंचायत कुरदा, जिला:जांजगीर-चांपा (छ.ग.) में गाँधी जयंती के साथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

सुश्री प्रतिष्ठा माथुर जिला युवा अधिकारी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम का ज्ञापन मेरा युवा भारत की स्वयंसेविका सुमन महंत को सौपा गया। यह कार्यक्रम ग्राम कुरदा के ग्राम पंचायत में गाँधी जयंती मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम सभा बैठक, पोषण मिलन उत्सव और स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन रखा गया था। जिसमे माय भारत के वॉलेंटियर्स ने यह कार्यक्रम ग्राम कुरदा में आयोजित किया।

इस ग्राम सभा में स्वच्छता ही सेवा तथा पोषण मिलन उत्सव के तहत अन्य योजनाओ के बारे में भी विशेष चर्चा की गई एवं ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम के तहत रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता कराया गया। जिसमे बच्चो ने हर्ष के साथ भाग लिया। बैठक में सचिव कार्यकर्ता, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य (कुरदा, महुदा), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने एवं योजनाओं का लाभ लेने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here