ऑफलाइन ठगी के शिकार व्यापारियों नींद उड़ी, कार्रवाई नहीं करने पुलिस पर लग रहे आरोप

0
319
FRAUD / Stop hand sign concept (Click for more)

वासु सोनी जांजगीर चांपा। जिले में लगातार व्यापारियों से ऑफलाइन ठगी का मामला सामने आते जा रहा है। जिस पर सही तरीके से कोई कार्रवाई नहीं होने से जिले के व्यापारी पुलिस विभाग पर काफी नाराज नजर आ रहे है। ये तो रही व्यापारियों की शिकायत कि व्यापारी ठगी का शिकार हो रहे है। अब बात करते है की आखिर व्यापारी ऑफलाइन ठगी का शिकार क्यों हो रहे है? नाम ना छापने की शर्त पर एक व्यापारी ने बताया की कम समय में अधिक लाभ का उद्देश्य व्यापारी को ले डूबता है। ठगी करने वाला इसी का फायदा उठाकर व्यापारियों से संपर्क साधता है और सही समय आने पर व्यापारियों को अपना शिकार बना लेता है। जिले में कई प्रकार के व्यापारी अपने व्यवसाय का संचालन करते है। सभी व्यापार के लिए कई लोगों से जुड़कर काम करते है लेकिन कौन व्यक्ति व्यापारियों को नुकसान पहुंचाएगा इसका अंदेशा व्यापारियों को नही रहता है। ठगी करने वाला पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही ठगी की घटना को अंजाम देते है। जब तक सही जानकारी सही समय पर पुलिस तक नही पहुंचेगी। पुलिस विभाग भी कुछ नहीं कर सकता।

व्यापारियों को दी गई समझाइश

वहीं जब इस बारे में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोनी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा सही समय पर कार्रवाई ना करना गैर जिम्मेदाराना रवैय्या है। इसलिए पुलिस विभाग से निवेदन किया जा रहा है कि व्यापारियों की समस्या का निदान करें। साथ ही जिले के व्यापारियों को भी इस प्रकार के लेनदेन को लेकर सचेत रहने की समझाइश दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here