महिला पुरुषो से ठसाठस भरी 3 पिकअप जप्त, मीडियाकर्मी के द्वारा वीडियो बनाने के बाद यातायात पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

0
235
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.36944443, 0.5786458);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;

वासु सोनी जांजगीर चांपा। चार पहिया वाहनों में लोगों को ठूंस कर ले जाने की प्रथा शायद ही समाप्त हो पाएगी। बीते 20 मई को कवर्धा में हुई घटना से पूरा देश स्तब्ध है फिर भी लोगो को समझा पाना मुश्किल है। रविवार को जांजगीर के कचहरी चौक में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। एक तरफ रथ यात्रा निकाली जा रही थी जिसकी व्यवस्था के यातायात के जवान लगे हुए थे तो वही चुपके से यातायात के जवान के सामने से लोगो से भरे पिकअप का चालक निकल रहा था। पिकअप में ठूंस कर लोग भरे हुए थे। वही पास में खड़े मीडियाकर्मी की नजर जब पड़ी तो उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया जिसे देखकर यातायात के जवान तत्काल एक्शन में आकर पिकअप जप्त कर थाने ले गए। लगभग दो से तीन पिकअप में गांव के लोगों को ठूंस कर ले जाया जा रहा था। सभी लोग जांजगीर से लगे आसपास गांव कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे।

नहीं किसी को चिंता, हुई चालानी कार्रवाई

यातायात विभाग द्वारा तीन पिकअप गाड़ियों की चालानी कार्रवाई की गई। जिसमे लोगो ठूंस कर ले जाया जा रहा था। वही जब वाहन चालक से इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया की सभी एक ही घर से है। बारा गांव छठी कार्यक्रम में गए थे। चालक को जब कवर्धा की घटना के बारे में बताया गया तो उसने कहा घर वाले ही ले जा रहे तो हम क्या कर सकते हैं। इससे यह लगता है कि किसी को अपने जान की परवाह ही नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here