18वीं लोकसभा का पहला बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से हो गई है। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश कर रहीं हैं। बजट सत्र शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए धन की देवी मां लक्ष्मी का स्मरण किया और समृद्धि की देवी की स्तुति की और कहा कि ये सदियों पुरानी परंपरा है। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि समृद्धि और विवेक, समृद्धि और कल्याण भी देती हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यमवर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे. गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे हुए हैं और ये हर देशवासी के लिए सर्वाधिक गौरवपूर्ण है।
मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिल पेश किए जाएंगे। हर नारी को सम्मानपूर्ण जीवन मिले उस दिशा में इस सत्र में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म करेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक के समय में शायद यह पहला ऐसा संसद सत्र है जिसमें एक-दो दिन पहले विदेशी चिंगारी नहीं सुलगी। पहली बार आग लगाने की कोशिश नहीं की गई। यहां पर चिंगारी को हवा देने वालों की कोई कमी नहीं है। इससे पूर्व सत्र से पहले शरारत के लिए लोग तैयार बैठे रहते थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बजट देश को नई ऊर्जा देगा। बजट से विकसित भारत का भरोसा बढ़ेगा। सत्र में कई ऐतिहासिक बिलों पर चर्चा होगी. मिशन मोड पर देश का सर्वांगीण विकास होगा।
बजट विकसित भारत का संकल्प होगा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे गणतंत्र ने 75 साल पूरे कर लिए हैं. यह देश के हर नागरिक के लिए बहुत गर्व की बात है। इस देश के लोगों ने मुझे तीसरी बार ये जिम्मेदारी दी है और ये इस तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। मैं विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे, विकसित भारत का जो संकल्प इस देश ने लिया है उस दिशा में यह बजट सत्र, यह बजट एक नया विश्वास पैदा करेगा, नई ऊर्जा देगा कि देश जब आजादी के 100 साल मनाएगा तब विकसित होकर रहेगा। 140 करोड़ देशवासी अपने सामूहिक प्रयासों से इस संकल्प को पूरा करेंगे।



