जांजगीर नहर विभाग के ईई शशांक सिंह पर हुई कार्रवाई को लेकर वाहन चालक संघ ने जांजगीर कलेक्टर का जताया आभार…

0
72

वासु सोनी जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ शासकीय अर्धशासकीय वाहन चालक संघ 16105 के प्रांतीय अध्यक्ष ताराचंद साहू के नेतृत्व में वाहन चालकों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिले के कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की गई।

इस दौरान वाहन चालकों की विभिन्न समस्याओं, कार्य व्यवस्था, सुरक्षा, सम्मान एवं आवश्यक सुविधाओं से संबंधित मांगों को जांजगीर चांपा कलेक्टर के समक्ष रखा गया। संघ की ओर से वाहन चालकों के हित में अनेक आवश्यक कार्य किए गए।

प्रांतीय अध्यक्ष ताराचंद साहू ने कहा कि वाहन चालक शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाना आवश्यक है।

जिले के कलेक्टर द्वारा वाहन चालकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए सकारात्मक पहल एवं उचित कार्रवाई हेतु अनुशंसित किया गया। जिसके लिए संघ के पदाधिकारियों एवं वाहन चालकों द्वारा जिले के कलेक्टर, अपर कलेक्टर से मुलाक़ात कर आभार व्यक्त किया गया।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ताराचंद साहू, उप प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर गोस्वामी, प्रदेश कोषाध्यक्ष तिलक ध्रुव, महामंत्री नरेन्द्र सिदार, संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र डनसेना, जिलाध्यक्ष नरेश बंजारे, जिलाध्यक्ष लक्ष्मणेश्वर, कोषाध्यक्ष रजनीकांत रात्रे, अजय ध्रुव एवं समस्त छत्तीसगढ़ शासकीय अर्धशासकीय वाहन चालक संघ कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here