खोखसा ओवरब्रिज में फिर हुआ हादसा, हादसों का ओवरब्रिज, यातायात पुलिस पहुंचती है घंटों बाद… रोड में नहीं दिखते यातायात के जवान…

0
66

जांजगीर चांपा। दोपहर 12 बजे के करीब स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 11 एवी 9600 खोखसा ओवरब्रिज के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो वाहन में कौन था, और किसका वाहन था। इसकी जानकारी अभी तक पुलिस को भी नहीं मिली है। वाहन के अंदर चावलों की बोरियां भरी हुई थी जो पुल के ऊपर बिखर गई। आखिर दुर्घटना कैसे हुई और कितने लोग आहत हुए इसकी भी जानकारी पुलिस व यातायात विभाग को नहीं है।

संभवतः चावल की बोरी को देखकर लग रहा है कि वे सारी बोरिया सोसाइटी से निकलकर राइस मिल की ओर जा रही थी। जिसके कारण आवश्यकता से अधिक चावल और ओवरस्पीड के कारण दुर्घटना घटी होगी।

फिलहाल वाहन किसका था, कितने लोग गंभीर है या कितने की मौत हुई इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। चावल किसका था। वैध या अवैध चावल इसकी भी जानकारी किसी को नहीं दी जा रही है।

बहरहाल देखना यह है कि पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक होगी या मामला रफा दफा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here