हनुमान धारा पर्यटन स्थल विकास की आड़ में कमीशन से लाल पीले हो रहे जिले और नगर के अधिकारी कर्मचारी… क्यों देंगे जानकारी… 

0
39

वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा के अधिकारी कर्मचारियों की मंशा आम जनता के सामने लगातार सामने आ रही है। नगर पालिका परिषद चांपा के अधिकारी कर्मचारी सिर्फ अपने वेतन और कमीशन से मतलब रखते है? नगर की जनता से उन्हें कोई सरोकार नहीं है तो वहीं दूसरी ओर जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे को सारी जानकारी पता होते हुए भी संज्ञान नहीं लेना चांपा नगर की दुर्दशा की कहानी लिख रहा है। कमीशन की लालच इस कदर हावी है कि इन अधिकारी कर्मचारियों को सिर्फ नगर विनाश की चिंता है साथ ही जनता से मिलने वाले टैक्स को किस प्रकार बर्बाद किया जा सकता है उन्हीं पर विचार किया जा रहा है।

हनुमान धारा पर्यटन विकास लगभग 3 करोड़ की, क्या कमीशन 2 करोड़ का? 

हनुमान धारा पर्यटन विकास योजना को पलीता पहनाने ठेकेदारों पर दबाव बनवा कर गुणवत्ताहीन कार्य कराए जाने की बात सामने आ रही है। कई समाचार प्रकाशित होने के बाद भी अधिकारी कर्मचारी को सिर्फ कमीशन से ही मतलब है। वही प्रार्थी द्वारा अधिकारी और कर्मचारियों को यह भी कहा गया है कि अगर दस्तावेज देने कमीशन चाहिए तो बताइए? बावजूद ठेकेदारों से कमीशन की चाह रखने वाले अधिकारी कर्मचारी हाथ मुंह बांध कर बैठे हुए है? प्रार्थी ने कहा उच्च स्तर की सांठ गांठ और कमीशन संबंधितों तक पहुंच चुका है, इसलिए जनता और पत्रकार कुछ भी कर ले उन्हें दस्तावेज नहीं मिल पाएगा? जिससे साफ प्रतीत हो रहा है कि आवश्यकता से अधिक कमीशन पहुंच चुका है?

नपा में 3 से 4 इंजीनियर फिर भी नहीं हो पा रही जांच? मौके पर काम कर रहे ठेकेदारों के दस्तावेज अधूरे, फिर भी कर रहे कार्य?

विश्वस्तों का मानना है कि जिस ठेकेदार को काम मिला है उसके द्वारा अमान्य पेटी ठेकेदारों से काम लिया जा रहा है जो नियम के विपरीत है, साथ ही पेटी ठेकेदारों के दस्तावेज अपूर्ण होने की भी जानकारी प्राप्त हुईं है? अमान्य ठेकेदार गुणवत्ताहीन कार्य कर विकास की जगह विनाश ला रहे है। वहीं जिले सहित नगर पालिका परिषद चांपा के अधिकारी कर्मचारी अपनी जेब गर्म कर विनाश लीला को बढ़ावा दे रहे है?

बहरहाल हनुमान धारा पर्यटन स्थल के विनाश लीला की दास्तां लिखने सभी कर्मठता के साथ खड़े है तो वहीं दस्तावेज के अभाव में कमीशन धड़ल्ले से बनाया जा रहा है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here