भालेराव मैदान अंदर सहित बाहर बना स्विमिंग पूल? क्या जनता की गलती का खामियाजा नगर पालिका परिषद चांपा भुगत रही? क्या नपा चांपा बंद कर नगर को जनता के हवाले कर देना चाहिए? 

0
81

वासु सोनी चांपा। पहली बारिश आम जनता सहित प्रशासन की व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा प्रशासन की पोल खोल कर रख देता है? नपा चांपा कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों को देखना हो तो एक बार भालेराव मैदान और आसपास जरूर देख लें?

आपको बता दें कि नगर का एकमात्र खेल मैदान अधिकारी कर्मचारियों की गलतियों का खामियाजा भुगत रहा है? वही जनता और नगर प्रशासन दूसरे पर आरोप लगाने पीछे नहीं हट रहे? 03 जुलाई को सुबह एक घंटे हुई बारिश से नगर का एकमात्र खेल स्टेडियम भालेराव मैदान स्विमिंग पूल में तब्दील हो गया। बारिश थमने के बाद मैदान और आसपास 3 फीट पानी भर गया, जिसे देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आसपास लोग अपने मन की बात कहते नजारे का आनन्द उठा रहे थे? साथ ही यह भी चर्चा जारी थी कि गलती किसकी है जनता की या नगर प्रशासन की?

भालेराव के मुख्य गेट के बाहर अस्थायी ठेला संचालक अपनी रोजी रोटी कमाने खड़े होते है, जहां करीबन 3 फीट पानी के भरे रहने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही शाम के समय कई दुकान संचालित होती है लेकिन बारिश की वजह और नाली के जाम होने से 3 फीट पानी भर गया था। पानी के निकल जाने के बाद भी लोगों को कीचड़ से युक्त रोड का सामान करना पड़ेगा?

आखिर गलती किसकी, इस पर जंग जारी?

नगर के तमाम शुभचिंतक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी सिर्फ मजा लेने और नगर के एकमात्र स्टेडियम भालेराव मैदान की बर्बादी को देखते हुए अपने काम पर पहुंच चुके है लेकिन इसकी व्यवस्था बनाने शायद ही कोई आगे आये? वही अब जनता और प्रशासन के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू होगा लेकिन इन सबके बीच हमेशा की तरह भालेराव मैदान अपनी बर्बादी पर आंसु बहाएगा?

नाली मरम्मत और रिपेयरिंग ऐसी की पानी निकासी जगह ही नहीं? 

नगर पालिका परिषद चांपा के पास मरम्मत और रिपेयरिंग के नाम पर करोड़ों रुपये आते है। जिसमें मरम्मत के नाम पर सिर्फ वारा न्यारा होता है? पानी निकासी नहीं होने और नाली जाम की जानकारी के बाद भी नगर के अधिकारी कर्मचारी अपनी आरामदायक गाड़ी में बैठकर कार्यालय आना जाना कर रहे है? उन्हें मरम्मत कार्यों और निविदा का बिल पास कर कमीशन की अत्यधिक जल्दी रहती है?

बहरहाल अगर जनता की गलती का खामियाजा नगर पालिका परिषद चांपा के अधिकारी कर्मचारियों को भुगतान पड़ रहा है तो नगर पालिका परिषद चांपा को बंद कर नगर जनता के हवाले कर देना चाहिए, जिससे नगर के किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here