चांपा नगर के विख्यात गांजा गली के एक घर से गांजा बरामद, चांपा पुलिस जांच में जुटी…

0
74

वासु सोनी चांपा। नगर में विख्यात गांजा गली कहलाने वाले गली के एक घर से मादक पदार्थ गांजा बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने एक घर में छापामार कार्रवाई कर गांजा बरामद किया। सूत्रों के अनुसार लगभग 15 से 20 किलो गांजा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। गांजा बेच रहे घर में सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि कई वर्षों से थाना चौक से कुछ दूरी पर गांजा गली कहलाने वाले मोहल्ले के एक घर में खुलेआम गांजा बेचा जाता था। जिसकी कई बार शिकायत भी मोहल्लेवासियों ने की थी। लेकिन घर के मुख्य द्वार पर लोहे का दरवाजा लगाकर हमेशा ताला बन रखा जाता था। जिससे पुलिसिया कार्रवाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। 5 जुलाई की सुबह पुलिस के द्वारा की गई अचानक कार्रवाई से गांजा बेचने वाले में हड़कंप मच गया है। वहीं जल्द ही चांपा पुलिस कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक कर सकती है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here