
वासु सोनी चांपा। नगर के सीताराम गली के आगे रेलवे ट्रैक पर करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती सावित्री देवांगन पति संतोष कुमार देवांगन उम्र लगभग 35 वर्ष पता सीताराम गली में निवास करती थी। सोमवार की सुबह अपने कार्यस्थल में जाने के लिए निकली थी। जहां सीताराम गली के पास रेलवे ट्रैक पर करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर मौत हो गई है। बताया जा रहा कि वह भोजपुर के किसी कोसाला नामक संस्था में काम करती थी।
फिलहाल स्थानीय पुलिस और आरपीएफ चांपा मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

