मारुति विहार जाने वाले रास्ते में कभी भी घट सकती है घटना? जिम्मेदार मौन, ठेकेदार की मनमानी चरम पर? स्कूली बच्चों का वाहन भी आता है इसी रास्ते पर…

0
90

वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा अंतर्गत लायंस स्कूल के पीछे बने मारुति विहार में आने जाने के लिए बने रास्ते कीचड़युक्त हो जाने से वहां रहने वाले निवासियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को मारुति विहार के निवासियों ने नगर पालिका पहुंच अध्यक्ष को बताई। जिस पर तत्काल इंजीनियरों को भेज कर मौका निरीक्षण करने कहा गया।

आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद चांपा में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदारों की गलती का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। नपा के द्वारा निकाले गए निविदा और उस पर किए गए कार्य की गुणवत्ता को देखने वाला शायद ही कोई पहुंचता होगा क्योंकि जिस प्रकार मारुति विहार के लोगों को रास्ता कीचड़युक्त होने से आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वही अधिकारी कर्मचारी और ठेकेदार उस रस्ते को बनाने जहमत नहीं उठा पा रहे है।

घट सकती है घटना?

लायंस स्कूल के बगल से मारुति विहार जाने वाले रास्ते का हाल बरसात में और ज्यादा खराब हो चुका है। जिसके निराकरण के लिए मारुति विहार के निवासी नपा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे। मारुति विहार जाने का मुख्य रास्ता होने की वजह से लोग अपने अपने वाहन से पहुंचते है लेकिन बरसात के पानी और गड्ढों से जनहानि होने की आशंका व्यक्त की गई है। साथ ही स्कूली बच्चों को छोड़ने भी वाहन इसी रास्ते से आना जाना करते है।

बहरहाल बरसात शुरू हो जाने से अधिकारी कर्मचारी और ठेकेदार के पास बहाने बनाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। बरसात तक मारुति विहार निवासियों को इसी कीचड़युक्त रास्ते से आना जाना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here