चांपा में चली चाकू, पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, भैंसा बाजार के पास सुड्डू चौक में वारदात, गंभीर घायल दीपक यादव को बिलासपुर सिम्स रेफर

0
32

 

वासु सोनी चांपा। नगर में शुक्रवार सुबह चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना वार्ड नंबर 1 के भैंसा बाजार के पास सुड्डू चौक, ज्ञान भारती स्कूल के समीप की बताई जा रही है, जहां एक युवक पर दूसरे युवक द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया।

घटना में घायल युवक की पहचान दीपक यादव के रूप में बताई जा रही है। चाकू के हमले से दीपक यादव को शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि चोट इतनी गंभीर थी कि उसके शरीर के अंदरूनी अंग बाहर की ओर निकल आए। घटना के बाद घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चाकूबाजी की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा।

इधर घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। सूचना के मुताबिक चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here