
एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित
सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन अदायगी आदेश भी किया गया प्रदान
वासु सोनी चांपा। पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने के पश्चात थाना चांपा में पदस्थ उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर 30 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जांजगीर के सभा कक्ष में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति -चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। लंबे समय तक पुलिस विभाग में निष्ठा एवं अनुशासन के साथ सेवाएं देना गौरव की बात है।
सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पेंशन अदायगी आदेश
मुख्य लिपिक की सक्रियता एवं तत्परता से उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा के सेवानिवृत्ति संबंधी आवश्यक विभागीय कार्यवाही समय पर पूर्ण कराई गई। इसके फलस्वरूप सेवानिवृत्ति के दिन ही पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किया गया। इससे सेवानिवृत्त अधिकारी को समय पर पेंशन संबंधी लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में विभाग की तत्परता प्रदर्शित हुई।


