
वासु सोनी चांपा। 30 सितंबर बुधवार की सुबह चांपा रेलवे स्टेशन में अधिकारी कर्मचारी और ठेकेदारों की गहमा गहमी का माहौल था। जानकारी मिली कि 01 अक्टूबर को रेलवे महाप्रबंधक का संरक्षा निरीक्षण के लिए पहुंच रहे है। वही किसी कर्मचारी या ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा यह कहा गया कि 1 दिन के जीएम आ रहे है जल्दी करो? वहीं रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी लगभग सप्ताह भर से स्टेशन की स्थिति को दुरुस्त करने में लगे रहे। कही कोई चूक ना हो जाए और किसी की नौकरी पर ना बन जाए?
आपको बताते चले कि चांपा स्टेशन की स्थिति और दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। वही जब रेलवे महाप्रबंधक संरक्षा निरीक्षण में पहुंच रहे है तो पूरे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाना भी जरूरी हो जाता है। रेलवे के सभी कर्मचारी, ठेकेदार ओर ठेकेदार के कर्मचारी सभी जल्दबाजी में साफ सफाई सहित तमाम कार्यों को सुधारने में लग गए।
1 दिन के रेलवे जीएम की बात पर क्या कहा रेलवे महाप्रबंधक ने…
मीडिया से बात करते हुए बिलासपुर जोन रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कहा कि 1 दिन के रेलवे जीएम की बात पर कहने लगे कि अगर ऐसी बात है तो अच्छी है क्योंकि 1 दिन के लिए सभी कर्मचारी डर कर कामों को पूरा करने में लगे है। लेकिन समझ में यह नहीं आता कि साल भर से अधूरे कार्यों को आखिर एक दिन में पूरा कैसे किया जाता है।
रेलवे स्टेशन चांपा में गाय और कुत्तों का कब्जा सवाल पर क्या कहा जीएम ने
रेलवे स्टेशन चांपा में आवारा घूमने वाले गाय और कुत्तों द्वारा यात्रियों को काटने वाले सवाल पर जीएम ने कहा कि ऐसी समस्या ही तो अपने अधिकारियों से कहूंगा कि इस पर ध्यान दें और आवारा पशुओं को स्टेशन परिसर से बाहर रखें।
1 दिन के लिए दिखे सभी अधिकारी कर्मचारी...
1 दिन के लिए रेलवे महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों को अपने कार्य स्थल पर लाकर खड़ा कर दिया। वही हर बार की तरह इस बार भी जीएम के निरीक्षण के दौरान चांपा रेलवे स्टेशन के साफ सफाई के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी मौके इधर उधर घूम रहे थे। शायद उन्हें पता है कि शिकायत होने पर नौकरी भी जा सकती है।
जीएम के निरीक्षण के बाद चांपा स्टेशन के सभी अधिकारी कर्मचारी गायब
1 दिन के निरीक्षण के दौरान जब तक जीएम उपस्थित रहे तब तक सभी अधिकारी कर्मचारी स्टेशन परिसर में उपस्थित थे। उनकी जाते ही सब अपने घर वापस चले गए। जिससे साफ प्रतीत होता है कि रेलवे महाप्रबंधक का खौफ सिर्फ उनके सामने खड़े रहने तक ही कायम रहता है। उसके बाद सब की मौज ही मौज रहती है।
बहरहाल 1 दिन के जीएम का संरक्षा निरीक्षण पूरा हुआ और रेलवे स्टेशन चांपा के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। चांपा रेलवे स्टेशन से रायगढ़ की ओर जाने के लिए ट्रेन में बैठने के साथ ही चांपा स्टेशन से 1 दिन का खौफ खतम हो गया। अब सभी अधिकारी कर्मचारी फिर से पुराने ढर्रे पर काम करते नजर आयेंगे?


