
जांजगीर-चाम्पा। राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में संस्थापिका एवं प्रदेश अध्यक्ष आरुति सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में जांजगीर-चाम्पा जिले में फाउंडेशन के पदाधिकारी तपसी बाबा केरझरिया चाम्पा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां निवासरत बुजुर्गों से मिल आत्मीय बातचीत कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला संरक्षक यातायात प्रभारी सुभाष चौबे, संरक्षक संगीता विनोद तिवारी जी, महिला प्रदेश महासचिव मंजूषा पाटले, जिला अध्यक्ष धीरज राठौर, महिला जिला अध्यक्ष वीणा साहू, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल सोनी, गीता मोदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


